{"_id":"5b4e34bc4f1c1b19208b5473","slug":"151531851964-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान कल्याण सम्मेलन के लिए दी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान कल्याण सम्मेलन के लिए दी गई जिम्मेदारी
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा जिले में किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन करेगी। इसकी सफलता के लिए दो नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। किसान कल्याण सम्मेलन का कार्यक्रम प्रमुख जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह को तथा सह कार्यक्रम प्रमुख राजीव कुमार पांडेय को बनाया गया है। कार्यक्रम के मनोनयन की घोषणा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने किया है। सम्मेलन प्रमुख संतोष सिंह ने कहा कि किसानों के सुख दुख को प्रधानमंत्री मोदी जी ने समझा है और उनकी आय को दोगुना करने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। बताया कि 18 जुलाई को मधुबन विधान सभा का सम्मेलन सूरजपुर हनुमान मंदिर परिसर में 11 बजे तथा घोसी विधान सभा का सम्मेलन 19 जुलाई को 11 बजे स्वयंबर मैरेज हाल में आयोजित किया गया है।