{"_id":"5b367ca94f1c1b2b428b7686","slug":"151530297513-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर महिला की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर महिला की खुदकुशी
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुबारी। स्थानीय ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा देवारा में एक महिला ने किन्हीं कारणों से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। मृतका के मायके और सुसराल वालों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। खैरा पुरवा निवासी रीमा देवी (30) का पति सुनील चौहान अपने दोस्त की शादी में भाग लेने के लिए गोरखपुर गया था। रीमा के सास ससुर घर से दो किलोमीटर दूर डेरा पर रहते हैं। गुरुवार की रात में रीमा अपने पांच साल के बेटे तन्मय के साथ घर पर अकेली थी। शुक्रवार की सुबह जब रीमा का पांच साल का बेटा सोकर उठा तो देखा कि उसकी मां छत में लगे हुक से साड़ी के फंदे से झूल रही है। बच्चे ने अपनी मां को पुकारा लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। बच्चा रोता हुआ बाहर निकला तो पड़ोसियों ने उससे रोने का कारण पूछा। बच्चे के बताने पर जब लोग घर में गए तो रीमा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर मृतका के सास ससुर डेरा से भागे भागे घर आए। ससुराल वालों ने मृतका के मायके वालों को भी सूचना दिया। मायके वालों के आने पर उनकी सहमति से पंचनामा बनाने के बाद ससुराल वालों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।