फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   काशीदास पूजा में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग खबर

काशीदास पूजा में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग खबर

Wed, 23 May 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
काशीदास पूजा में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग खबर
मधुबन क्षेत्र के हिसामपुर रोपनपुर गांव में बुधवार को काशीदास बाबा पूजा आयोजित हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भगवान श्रीकृष्ण काशीदास और मां वनसप्ती के गगनभेदी नारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

हिसामपुर निवासी जगदीश यादव की ओर से विशाल पूजा पंडाल में भीषण गर्मी के बावजूद हजारों लोगों ने भाग लिया। पंथी छोटेलाल ने विधिविधान से पूजा संपन्न कराया। इस दौरान पंथी के द्वारा स्वत: स्फूर्त अग्नि के प्रज्वलित होते ही समूचा पंडाल भक्तिमय जयकारों और दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। वेदपाठी ब्राह्मण शिवयोगी और श्यामसुंदर तिवारी के अथर्व और सामवेद की ऋचाओं के सस्वर पाठ से वातावरण परम पावन हो गया। पंथी छोटेलाल ने अपने सहयोगी बाबूनंदन के साथ यजमान सपत्नीक जनार्दन यादव के माध्यम से पूजा की विधियां संपन्न कराया। पंथी ने कहा कि इस पृथ्वी पर सबसे बड़े देवी देवता माता और पिता हैं। इसलिए इनकी सेवा सबसे जरूरी है। इनकी उपेक्षा करने वाला कभी सुखी नहीं हो सकता। इनकी सेवा करने के बाद ही किसी भी देवी देवता की पूजा करने पर प्रतिफल मिलता है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्मशास्त्र में नारी को सम्मान देने की बात कही गई है। उन्होंने कुंवारी कन्याओं का पूजन कराया। पंथी ने मौसम और वर्षा तथा पशुओं और इंसानों की बीमारियों के बारे में भविष्यवाणी किया। काशीदास की पूजा प्रकारांतर से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा है। इसलिए यह पूजा सभी को श्रद्धाभाव से करना चाहिए। पूजा पंडाल की परिक्रमा श्रद्धालु महिला पुरुषों के साथ ही हाथी घोड़े और ऊंटों ने किया। इस दौरान लोकगीत गायक सुरेंद्र यादव और ममता सिंह के गीतों को सुनने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता रही। पूजा के बाद घोड़ों की दौड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। पूजा में अखिलेश सिंह राठौर, किसान नेता सुरेश यादव, हरिलाल, अशोक राजभर, स्वामीनाथ यादव, कैलाश यादव, सुरेश यादव, लल्लन यादव, सुग्रीव यादव, रामबदन यादव, प्रबंधक गुड्डू खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed