फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   19 हजार वैध कनेक्शन, इनमें भी आधे नहीं भरते बिल

19 हजार वैध कनेक्शन, इनमें भी आधे नहीं भरते बिल

Fri, 09 Mar 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
19 हजार वैध कनेक्शन, इनमें भी आधे नहीं भरते बिल
मऊ। नगर में 19120 लोगों ने नल का कनेक्शन लिया है, लेकिन इनमें से आधे उपभोक्ता ही हर माह जलकर जमा करते हैं। इसके अलावा इतनी ही संख्या में नगर में लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखा है। ऐसे में नगर पालिका को जलकर के मामले में दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगरवासियों पर दो करोड़ 56 लाख 60 हजार रुपये से ज्यादा जलकर का बकाया था। इसे वसूलने का प्रयास नगर पालिका की तरफ से तो किया जा रहा है, लेकिन अभी तक मात्र 93 लाख रुपये की वसूली ही की जा सकी है। ऐसे में नगर पालिका अब पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के साथ ही साथ बकाया वसूलने के लिए रणनीति तैयार कर रही है।
विज्ञापन

नए परिसीमन में नगर पालिका में 36 की बजाय 42 वार्डों का सृजन कर दिया गया। नगर पालिका कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों की मानें तो यहां 50 हजार भवन पंजीकृत हैं। नगर की आबादी सवा तीन लाख के करीब है। लेकिन नगर पालिका के जलकर में नल कनेक्शन के रूप में केवल 19120 परिवारों वैध नल कनेक्शन है, नगर के दूसरें भवनों में लगे नल अवैध है। नगर पालिका पेयजल व्यवस्था के लिए 94 ट्यूबेल की माध्यम से सुबह पांच बजे से सुबह साढ़े दस बजे तक और शाम चार बजे से रात साढ़े दस बजे तक दो पालियों में पांच- पांच घंटे पानी सप्लाई की जाती है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल मिले सके, उसके लिए नगर पालिका इस कार्य के लिए हर माह 20 लाख से ज्यादा की राशि खर्च करती है। इसमें प्रतिमाह का बिजली बिल, रसायन व्यय, 18 स्थायी और 198 अस्थाई कर्मचारियों का वेतन, लेबर चार्ज, पाइप लाइन में सुधार कार्य और मोटर पंप में मेटनेंस सहित दूसरे कार्य किए जाते है। लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका में दर्ज वैध 19120 से 2016-17 में नगर पालिका को इन कनेक्शन धारकों से जलकर के रूप में एक करोड़ 6 लाख 41 हजार का राजस्व करना था। जहां अभियान चलाने के बाद नगर पालिका ने 93 लाख का कर के रूप में वसूली कर चुका है। जबकि पिछले साल का बकाए एक करोड़ 50 लाख 60 हजार का बकाया जस का तस है। दर्ज धारकों में से केवल आधे ही उपभोक्ताओं द्ववारा जलकर जमा करने और अवैध नलधारकों के चलते नगर पालिका को हर माह लाखों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बावत नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी का कहना है कि मार्च माह की आखिरी तिथि तक अवैध कनेक्शन धारकों को वैध कनेेक्शन कराने के साथ बकाया शुल्क जमा कराने के लिए नोटिस दिए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टीम गठित कर इस पर कार्य शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed