{"_id":"5aa2c8674f1c1ba4758b495d","slug":"151520617575-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन निरस्त होने से हलकान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन निरस्त होने से हलकान रहे यात्री
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
मऊ। मऊ से वाराणसी को जाने वाली तमसा पैसेंजर और डीएमयू के निरस्त होने और कृषक एक्सप्रेस के मऊ से वापस लखनऊ जाने के चलते शुक्रवार को वाराणसी जाने वाले यात्री हलाकान नजर आए। ट्रेनों के न चलने से यात्री रोडवेज और दूसरे वाहन से जाने को मजबूर हुए।
सिटी और सारनाथ रेलवे स्टेशन के मध्य अंतिम चरण में चल रहे दोहरीकरण और इंटरलांकिग कार्य के चलते शुक्रवार तक डेेमू, तमसा को निरस्त किया गया है। जबकि 15008 कृषक एक्सप्रेस को वाराणसी सिटी के बजाए मऊ स्टेशन से लखनऊ के लिए टर्मीनेट किया जा रहा है। शुक्रवार को वाराणसी जाने वाले यात्रियों को वाराणसी रूट के तीन ट्रेनों के न चलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार ट्रेनों के निरस्तीकरण के चलते मोहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन से वाराणसी को जाने वाले व्यापारी बुनकर को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते मजबूरन व्यापारियों और यात्रियों को बसों और दूसरे माध्यमों से आवागमन करने को मजबूर हो रहे है।