फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गरीबों को नहीं मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

गरीबों को नहीं मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Tue, 27 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गरीबों को नहीं मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
कोपागंज। किसान मजदूर ,बुनकर विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने राशन कार्ड , पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय कोपागंज के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता देव प्रकाश राय ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, अधिकारियों के उदासीनता के चलते गरीबों को लाभ मिल नहीं रहा है। किसान मजदूर ,बुनकर,गरीबी, भूखमरी सहित तमाम समस्या से परेशान हैं। राशनकार्ड के अभाव में गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिकतर बीपीएल कार्ड सरकारी नौकरी करने वाले ,पेंशन पाने वाले व्यक्ति के नाम बन गए हैं। पात्र पेंशन लाभार्थियों को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में पात्र व्यक्तियों का नाम चयन करके ब्लॉक कार्यालय पर जमा किया गया है। अधिकतर पात्र लाभार्थियों का नाम गायब है। संगठन के अध्यक्ष राम नवल राही ने कहा की पूंजीपति देश के धन का बंदरबाट कर रहे हैं। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सरकार का यह दोहरा चरित्र ठीक नहीं है। धरने को अरविंद, मोती, कमलेश, लक्ष्मण प्रसाद, अवधेश, बाबूलाल, संजय देवी, कमलावती, निर्मला आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता निजमुद्दिम तथा संचालन गुलाब चंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed