फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दिन भर नहीं रही बिजली

दिन भर नहीं रही बिजली

Tue, 06 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दिन भर नहीं रही बिजली
नई लाइन खिंचने के लिए बीते दो दिनों से नगर क्षेत्र की आपूर्ति ठप रखे जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मंगलवार को पूरे दिन आपूर्ति ठप रही, इस दौरान कारोबार प्रभावित रहा, साथ ही लोगों के सामने पेयजल संकट की समस्या खड़ी हुई। आपूर्ति ठप रहने से जनरेटर चले। इससे ध्वनि के साथ वायू प्रदूषण का प्रकोप बढ़ा।
विज्ञापन

बताते चले नगर क्षेत्र के सहायतपुरा मुहल्ले के आजमगढ़ मोड़ से गाजीपुर तिराहे के बीच नई एलटी लाइन खिंची जा रही है, इस नई लाइन के कार्य को पूरा करने के लिए बीते सोमवार से विभाग अघोषित बिजल कटौती कर रहा है। सोमवार को शाम के समय आपूर्ति ठप हुई, तो मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे बिजली कटी। इसके बाद पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। सोमवार को आपूर्ति ठप रहने को लोगों ने किसी फाल्ट या रोस्टिंग आदि समझा, लेकिन मंगलवार की सुबह बिजली कटने के बाद जब देर शाम तक नहीं आई जब, लोगों की बेचैनी बढ़ी। इस दौरान लोगों ने बिजली सप्लाई ठप होने के कारण को जानने के लिए विभाग से संपर्क किया। इस पर लोगों को बताया गया कि नई लाइन खिंचे जाने के कारण आपूर्ति ठप की गई है। बताते चले पूरे दिन आपूर्ति ठप रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान जनरेटर चलाकर लोगों ने अपने काम को पूरा किया। परीक्षा के बीच आपूर्ति ठप होने से छात्रों को खासी दिक्कत हुई, साथ ही कारोबार के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति की समस्या खड़ी हो गई थी। पानी के लिए लोग बाल्टी लेकर भटकते दिखे। संपर्क करने पर अधीशासी अभियंता प्रथम रवि प्रताप ने बताया कि अधिभार कम करने के लिए नई लाइन बनाई जा रही है। यह समस्या आगामी दो दिनों तक और रहेगी। उन्होंने बताया कि इस नई लाइन के बनने से गर्मियों को होने वाले ओवर लोड की समस्या से जनता को निजात मिलेगा। साथ ही होने वाले फाल्ट से लोगों को निजात मिलेगा। अघोषित कटौती के बाबत पूछे जाने पर अधीशासी अभियंता कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed