{"_id":"5a428b364f1c1b87698c3e4a","slug":"151514310454-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं व बढ़ी ठंड से लोगों का रहा बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं व बढ़ी ठंड से लोगों का रहा बुरा हाल
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। मंगलवार को तेज सर्द हवा चलने के साथ गलन बढ़ने से लोग अपने घरों में दुबकें रहें। बीते 24 घंटे के भीतर मौसम ने करवट बदला और गलन और सर्द हवाओं से लोगों का बुरा हाल रहा वहीं नगर पंचायत द्वारा अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी जिसकी चर्चा जोरों पर है अलाव ना जलने के कारण राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी।
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार मंगलवार को बेतहाशा ठंड पड़ने के बाद भी ब्लाक मुख्यालय पर प्रशासन की तरफ से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसस लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा। रतनपुरा रेलवे स्टेशन के साथ बस स्टाप के अलावा चट्टी चौराहे पर राहगीरों और रिक्शा, ठेला चालक ठंड से बचने के लिए खुद अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहें थे। व्यापारी नेता मोहन कुमार ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ठंड से राहत के लिए सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने की मांग किया। सिपाह इब्राहिमाबाद संवाददाता के अनुसार हवा चलने के साथ ठंड बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। साथ ही लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। भीषण गलन के वावजूद प्रशासनिक के अभाव में जहाँ सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय बेरोक- टोक चलाए जा रहे है, वही क्षेत्र के बाजारों और अन्य भीड़-भाड़ वाले जगहों पर अलाव का न जलाया जाना सरकारी अमले की संवेदनहीनता को रेखांकित करता है। स्थानीय निवासी रेवतीरमण पांडेय,रविप्रकाश गुप्ता अजय जायसवाल,फूलचंद पटेल, मुहम्मद अली अंसारी आदि ने अलाव जलाने की माँग की है।