{"_id":"5a428a414f1c1b5c248b4c4c","slug":"151514310209-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म कोई बुरा नहीं, सभी में होता है गुण दोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म कोई बुरा नहीं, सभी में होता है गुण दोष
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर क्षेत्र के बकवल में स्थित ब्राईट कान्वेंट स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक सौहार्द विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम त्रिनेत्र ग्रामीण महिला विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में हुआ। शुरुआत मुख्य राजस्व अधिकारी राम गोपाल सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद गायक कलाकार घनश्याम कोटवा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी रामगोपाल सिंह कहा कि राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय पर गांव गांव में तरह तरह के कार्यक्रम करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनकल्याण परिषद संस्थान गाजीपुर के अध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कोई धर्म बुरा नहीं होता। सभी धर्मों में गुण दोष पाए जाते हैं। सांस्कृतिक समारोह को सुभाष चंद्र प्रसाद, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी, पूर्व चेयरमैन राना खातून, डॉ. एसएन सिंह ने भी संबोधित किया। पारसनाथ यादव, रितेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, पुष्पा सिंह, मुन्ना, सुधा वर्मा, नरेंद्र तिवारी, गोलु, विशाल, अरुण, अभिषेक आदि रहे। समापन संतारा सिंह एवं संचालन सुनील कुमार ने किया।