फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कोपागंज और रतनपुरा का रहा दबदबा

जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कोपागंज और रतनपुरा का रहा दबदबा

Thu, 21 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कोपागंज और रतनपुरा का रहा दबदबा
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नगर के डॉ.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता तथा शैक्षिक समारोह मंगलवार की देर शाम संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में रतनपुरा तथा कोपागंज ब्लाक का दबदबा रहा।इसके पूर्व समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह ने विजेता टीमों को शिल्ड प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 600मीटर दौड़ बालक वर्ग में देवेंद्र तिवारी चौबेपुर कोपागंज ने बाजी मारी।वहीं बालिका संबर्ग में जूहास्कूल मानिकपुर रतनपुरा की मंशा चौहान अव्वल रही। प्राथमिक बालक संबर्ग में 400 मीटर दौड़ में अन्नूपार कोपागंज का कन्हैया प्रथम, बालिका संबर्ग में मानिक रतनपुरा की रिंकी ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में रतनपुरा तथा कोपागंज विकास खंड का दबदबा रहा । पीटी विशेष प्रदर्शन में प्राथमिक सम्वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कइयां, रतनपुरा अव्वल रहा। वहीं योगा जूनियर संवर्ग में कोपागंज ने बाजी मारी। पीटी विशेष प्रदर्शन नें उच्च प्राथमिक विद्यालय कोपागंज प्रथम रहा । व्यक्तिगत स्पर्धा वाले समस्त विजेताओं को मेडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। हमारे बेसिक के बच्चे कहीं से भी समाज में कमजोर नही हैं। इन्हे सही दिशा तथा दशा देने का कार्य गुरूजनों का है इसके लिए विद्यालय के साथ खेल का प्रांगण प्रतिस्पर्धा का स्वस्थ प्लेटफार्म है। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक शैहेंद्र सिंह, अरविंद पांडेय, चंद्रधर राय, शिवाकांत सिंह, रामनिवास मौर्य, भारत भूषण सिंह, कृष्णा नंद राय, कमलेश सिंह, अंजनी सिंह, राजकुमार वर्मा, प्रवीण राय, अजय राय, पारसनाथ सिंह, प्रमोद पांडेय, डॉ. रामविलास भारती, वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी रमेश सिंह, डॉ. राजेश चतुर्वेदी, नगर शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, रामप्यारे राम, राजीव यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed