फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सपा प्रत्याशियों की सूची जारी,कोपागंज से शबनम परवीन मैदान में

सपा प्रत्याशियों की सूची जारी,कोपागंज से शबनम परवीन मैदान में

Sun, 05 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
सपा प्रत्याशियों की सूची जारी,कोपागंज से शबनम परवीन मैदान में
मऊ। समाजवादी पार्टी ने शनिवार की दोपहर जिले की एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों से पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा किया। बोले यह निकाय चुनाव का परिणाम विकास बनाम संप्रदायवाद का होगा।
विज्ञापन

धर्म प्रकाश ने बताया कि नगर पालिका मऊ से पूर्व चेयर मैन रहें अरशद जमाल को पार्टी ने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। इसीक्रम में नगर पंचायत पर अदरी से पूर्व चेयरमैन स्व. असरारुल हक की पत्नी नाजमा खातुन को, अमिला से सीताराम कुशवाहा को, कोपागंज से निवर्तमान चेयरमैन हेलाल अंसारी की पत्नी शबनम परवीन को, मुहम्मदाबाद गोहना से मलिक मसूद को, घोसी से कुरैशा खातुन पत्नी इरशाद अहमद को, दोहरीघाट से लालबाबु सोनकर को, नवसृजित वलीदपुर से रुक्मणी देवी पत्नी रामानंद यादव को, नवसृजित मधुबन से सुनीता सिंह पत्नी धीरेंद्र मल्ल, नवसृजित चिरैयाकोट से निकहत फातिमा पत्नी अब्दूल कादिर को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर उन्हें सिम्बल दिया है। प्रत्याशियों की घोषणा होने पर कोपागंज ब्लाक के हिकमा गाढ़ा गांव के प्रधान नेसार अहमद अपने तीन समर्थकों के साथ कोपागंज से घोषित प्रत्याशी का विरोध किया। बाद में नेसार को पार्टी कार्यालय से हटकर विरोध करने के लिए कहकर हटाया गया। जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश और पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने बताया कि निकाय चुनाव में इस बार भी सपा अपने पुराने इतिहास को दुहराएगी। बोले हमेशा की तरह सपा का प्रत्याशी विजई होगा। विधायक मुख्तार अंसारी का प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहेंगा। बोले भाजपा ने भी इतिहास रचा था, लेकिन सूबे में सात माह की सरकार के कार्यकाल से पूरी जनता ऊब चुकी है। धर्मप्रकाश और अरशद जमाल ने दावा किया कि सपा कम से कम 25 से 30 हजार वोटों से जीत हासिल करेंगी। क्योकि यह चुनाव विकास बनाम संप्रदायवाद के बीच का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed