फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   15 corona patients found in the district, number of positives reached 182

जिले में कोरोना के मिले 15 मरीज, पॉजिटिवों की संख्या पहुंची 182

Tue, 07 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
15 corona patients found in the district, number of positives reached 182
मऊ। मंगलवार को जिले में दो शिफ्टों में आई 58 जांच रिपोर्ट में कोरोना के 15 संक्रमित मरीजों के मिलने से जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या जहां 182 पहुंच गई है। वहीं शहर के संक्रमितों की संख्या 75 हो गई। इनमें तीन मरीजों की मौत हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 87 है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 92 है। मरीजों को उपचार के लिए कोविड अस्पताल परदहां और बाबू आयुर्वेदिक कालेज कोपागंज में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और सीएमओ डा. एससी सिंह ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मंगलवार को मिली जांच रिपोर्ट में तीन मरीज फातिमा अस्पताल से, तीन मरीज फतेहपुर मंडाव के ब्लाक क्षेत्र के बेलौली गांव का, एक मरीज उफरौली गांव का, एक दोहरीघाट ब्लाक के कोल्हुआ गांव के निवासी है। इसके अलावा मिले सात मरीजों में पांच शहर क्षेत्र के प्यारेपुरा तथा दो राजाराम का पुरा मुहल्ले के निवासी है। सीएमओ ने बताया कि मिले मरीजों में दो फातिमा अस्पताल के कर्मचारी है, जो वहां सिटी स्कैन करते है।
विज्ञापन

तीसरा युवक शहर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले के डा.रामलाल गली का निवासी है। वह एक जुलाई को फातिमा अस्पताल में पहुंचकर सैपल जांच के लिए दिया था। नगर क्षेत्र के प्यारेपुरा मुहल्ले से मिले पांच मरीज लोकल सभी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग से संक्रमित हुए है। प्यारेपुरा मुहल्ला पहले से कंटेनमेंट जोन है। राजापुरा हॉट स्पॉट से मिले दो मरीज भी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग की जद में आकर संक्रमित हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर मंडाव ब्लाक के रामपुर बेलौली गांव निवासी दंपति और उसी घर की एक महिला कोरोना संक्रमित मिली, सभी प्रवासी है, इनकी केस हिस्ट्री मुंबई से आने की है। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के उफरौली में प्रवासी तथा दोहरीघाट ब्लॉक के कोल्हाखास गांव निवासी युवक भी प्रवासी है। सभी की हिस्ट्री मुंबई से आने की है। सीएमओ ने बताया कि कोविड अस्पताल परदहां एल-1 भर जाने पर 39 मरीजों को उपचार के लिए कोपागंज स्थित बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में रहने वालों को चिहिन्त कर उन्हें क्वारंटीन करने की कवायद की जा रही है।
जिले में सैकड़ेे के करीब पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या
मऊ। मंगलवार को मिले कोरोना के 15 पॉजीटिव मरीजों में से दस नगर क्षेत्र के प्यारपुरा और राजाराम का पुरा मुहल्ले के निवासी है। इसके अलावा चार संक्रमित फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र का तो एक दोहरीघाट ब्लॉक का रहने वाला है। इन मरीजों के मिलने से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 92 पहुंच गई है। वहीं ठीक होने व ले मरीजों की संख्या 87 है। कई दिनों से उपचार होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा चल रही थी, लेकिन आज यह संख्या भी कम हो गई।

जिले में बने चार नए हॉटस्पॉट
मऊ। मंगलवार को पहले से बने निजी अस्पताल में दो मरीज मिले। इसके चलते इस क्षेत्र को हॉटस्पॉट नहीं बनाया गया। जबकि दो मरीज नगर के भीटी स्थित रामलाल गली में में एक नया मरीज मिलने पर उस गली को हॉटस्पॉट बनाने की कवायद की जा रही थी। वहीं मधुबन तहसील के रामपुर बेलौली को तीन मरीज मिलने पर कंटेनमेंट तथा उफरौली गांव और दोहरीघाट ब्लाक के कोल्हाखास में एक मरीज मिलने पर हॉटस्पॉट बनाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed