{"_id":"61e455682e3ed2445c44007c","slug":"146-polling-stations-sensitive-in-muhammadabad-gohna-assembly-constituency-mau-news-vns633923216","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र में 146 मतदान केंद्र संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र में 146 मतदान केंद्र संवेदनशील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। विधानसभा चुनाव के लिए मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में 146 मतदान मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। यहां पर मतदान के दौरान सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में कुल 209 मतदान केंद्रों के 441 बूथों पर वोट डाले जाएंगे जिसके लिए तैयारी की जा रही है। इस क्षेत्र में आगामी 7 मार्च को मतदान होगा।
मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में सात मार्च को चुनाव होना है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा में कुल 3,78,685 मतदाता हैं। जिसमें से 2,01,241 पुरुष और 1,77,434 महिला मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त 8 अन्य मतदाता है। सभी मतदाता विधानसभा क्षेत्र के कुल 441 केंद्र पर अपना मत डालेंगे। प्रशासन के अनुसार 146 मतदान केंद्र को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है और वहां पर सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी।
जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाओं की जांच की जा रही है। लोगों को पेयजल, छाया, शौचालय, विकलांगों की सुविधा के लिए रैम्प, सैनिटाइजर की व्यवस्था, सोशल डिस्टेंसिंग और आसान तरीकों से बूथों पर पहुंचने की सुविधा की व्यवस्था की जा रही है। चिह्नित क्रिटिकल मतदान केंद्रों के बारे में पूछे जाने पर एसडीएम कहा कि चुनाव आयोग द्वारा सुरक्षा के लिए जो भी निर्देश मिलेगा उक्त अनुसार वहां पर फोर्स तैनात की जाएगी।