फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आधार कार्ड ना बनने से अभिभावक परेशान, जिम्मेदार मौन

आधार कार्ड ना बनने से अभिभावक परेशान, जिम्मेदार मौन

Thu, 11 Apr 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड ना बनने से अभिभावक परेशान, जिम्मेदार मौन
नगर एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों में स्थापित केंद्रों पर आधार कार्ड ना बनने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। आधार कार्ड ना बनने से बच्चों का स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, इससे लोगों में काफी रोष है। लोगों ने आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था की मांग की गई।
विज्ञापन

सरकार द्वारा सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के साथ बैंक में खाता खोलने के लिए आधार जरूरी कर दिया गया है। यहीं नही नए सत्र के शुरू होने के चलते प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन कराने में बच्चों के आधार कार्ड के साथ ही साथ बच्चें के माता पिता का आधार कार्ड लगाना अनिवार्य कर दिया हैं। जिससे बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कराने से पूर्व आधार कार्ड बनवाने के लिए दर दर भटक रहे हैं। उधर आधार कार्ड बनाने का कार्य क्षेत्र के बैंकों को दिया गया है, लेकिन इन केंद्रों पर आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। बताया जा रहा है कि नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक घोसी की मूल शाखा ने दो माह पहले ही बनाने की प्रक्रिया बंद कर दी है, जबकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया घोसी की शाखा में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रहा था । जिसको होली के पर्व से पूरी तरह से बंद कर दिया गया हैं। इधर एक अप्रैल से शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ होते ही बच्चों का सरकारी स्कूलों में प्रवेश कराते समय स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों के अभिभावकों से आधार कार्ड मांगा जाने पर आधार कार्ड ना दिखा पाने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय निवासी डॉ. सोहैल अनवर आजमी, बुद्धिसेन, जिला पंचायत सदस्य अवधेश कुमार बागी, इंदल चौहान ने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए आधार कार्ड बनाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाये। चेताया कि जनहित में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था जल्द से जल्द नहीं किया गया तो प्रशासन के विरुद्ध व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। इस बाबत यूनियन बैंक घोसी के शाखा प्रबंधक मुकेश ने बताया कि जो जनसेवा केंद्र बैंक परिसर में आधार कार्ड बना रही थी, उसकी शिकायत हो रही थी, उसकी जगह पर दूसरे की नियुक्ति हो गयी है,जल्द ही आधार कार्ड बनने लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed