{"_id":"5c4dddf4bdec227391006acb","slug":"141548606964-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों में मना गणतत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों में मना गणतत्र दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले में शनिवार को 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी से लेकर गैर सरकारी संस्थानों और भवनों पर शासन से तिरंगा झंडा लहराया गया है। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर से लेकर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया। इसके पश्चात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि बहुत कुर्बानियों के बाद हमें यह आजादी मिली है। आज ही के दिन हमारा संविधान बना। हमें निश्चित रूप से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डीपी पाल, मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विकास भवन के सभाकक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि हम भारतवासी आजादी तो पा गए, लेकिन इसकी रक्षा सुरक्षा करना भूल गए कि अपने संविधान द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना जरूरी है। नगरपालिका कार्यालय पर नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक ददन राम ने झंडारोहण किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दीवानी कचहरी के मुख्य भवन पर जिला जज मुकेश मिश्रा ने झंडारोहण किया। वहीं सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन पर बार के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल ने झंडारोहण किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी एडीजे वीरनायक सिंह, लालचंद गुप्ता, आदिल आफताब अहमद, आराधना रानी, फूलचंद पटेल, मुहम्मद गजाली और सुरेश गुप्ता, सीजेएम लोकेश नागर, शिवकुमार, हेमंत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। अमिला : सरकारी संस्थान अमिला, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, राजकीय महिला अस्पताल, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पोस्ट आफिस, स्टेट बैंक आफ इंडिया, संयुक्त क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, पुलिस चौकी आदि संस्थानों पर तिरंगा फहराया गया। दोहरीघाट : ब्लाक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजू राय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फैजान, स्थानीय थाने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर चैयरमैन वेदाना सोनकर ने झंडारोहण किया। इसके अलावा सभी सरकारी बैंकों, डाकखाना आदि पर झंडा रोहण किया गया। रानीपुर : ब्लाक मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी संस्थानों पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख नीति, खंड विकास अधिकारी रजनीश सिंह ने ध्वजारोहण किया। बाल विकास परियोजना कार्यालय सीडीपीओ चिंता देवी ने ध्वजारोहण गया। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता : तहसील कार्यालय पर एसडीएम अतुल वत्स ने झंडारोहण किया। तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप नायब तहसीलदार जावेद अहमद आदि रहे। ब्लॉक परिसर में बीडीओ रमेश यादव, सीएचसी पर अधीक्षक डॉक्टर एपी सिंह, सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर सब रजिस्ट्रार संजय राय, ने झंडारोहण किया। रतनपुरा : स्थानीय ब्लाक कार्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी आरके वर्मा ने झंडारोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉ. हंसराज सोनी, विद्युत सब स्टेशन रतनपुरा पर जेई राजकुमार यादव, पशु चिकित्सालय पर डॉ. विनय कुमार पांडे। मधुबन : स्थानीय कस्बा स्थित स्वास्थ्य केंद्र, थाना, निजी अस्पतालों पर झंडारोहण किया गया।
विज्ञापन
वन मंत्री ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी
मऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन में परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट वन और जीव जंतु कल्याण मंत्री दारा सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहें। इस दौरान वन मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लिया। साथ ही सहसी और उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ पुलिस मित्रों को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमृत पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, देव पब्लिक, अमरवाणी, पब्लिक सहर बरामदपुर, प्राथमिक स्कूल कईयां के बच्चों ने पीटी की प्रस्तुति की।