फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कोटेदार के पक्ष में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

कोटेदार के पक्ष में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 01 Jan 2019 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
कोटेदार के पक्ष में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
घोसी। ब्लाक के पहाड़पुर गांव में 50 से ज्यादा ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहा लामबंद होकर कोटेदार के पक्ष में ज्ञापन एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने एसडीएम और खाद्य अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से मांग की कोटेदार के पास ही कोटे की दुकान को बरकरार रखा जाए।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत सदस्य अवधेश कुमार बागी के नेतृत्व में 50 ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कोटेदार के पक्ष में लामबंद रहे। जहां ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने कोटे को कोटेदार गोबरी के पास ही रखने की मांग किया है। लोगों ने कहा है कि कोटेदार समय से निश्चित मात्रा में खाद्यान्न एवं मिट्टी का तेल देते रहते है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान ने कोटेदार के विरुद्ध गलत सूचना देकर कोटे को निलंबित कराने का मांग किया था जो गलत है। एसडीएम ने दोनों शिकायतों की जांच कर मामले का निस्तारण करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। ज्ञापन देने वालों में रजनीश भारती, रुआबखान, धनौतीदेवी, चानमती, महारानी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed