फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नगर को साफ रखने के लिए स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का योजना का हुआ शुभारंभ

नगर को साफ रखने के लिए स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का योजना का हुआ शुभारंभ

Fri, 16 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
नगर को साफ रखने के लिए स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का योजना का हुआ शुभारंभ
नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी और ईओ संजय कुमार मिश्रा द्वारा नगर को साफ रखने के लिए ‘स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा योजना’ का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। यह प्रतिस्पर्धा 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगी। योजना को लेकर नगर पालिका सभागार में बैठक भी आयोजित की गई। बैठक लेते हुए नगर पालिका ईओ ने बताया कि प्रतिस्पर्धा में कुल दो हजार अंक होंगे और इसे तीन भागों में बांटा गया है। पहले में स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के आधार पर वार्ड में किए गए कामों का मूल्यांकन और दूसरे भाग में वार्डों में किए गए कुल कामों का मूल्यांकन होगा। इसके अलावा एक तीसरे भाग में शहर में होटल, स्कूल, अस्पताल, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की इन पांच श्रेणियों में स्वच्छता के मूल्यांकन को रखा गया है। कहा कि मूल्यांकन में सबसे अधिक अंक पाने वाले वार्डों को पहले जिला में 23 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वालों को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कहा कि नगर पालिका के 42 वार्ड हैं। इन वार्डों के बीच यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका मकसद निकायों की क्षमता बढ़ाने तथा उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं के स्तर में गुणात्मक सुधार लाना है। सफाई में लोगों की भागीदारी बढ़ाने, शहरों को कचरा मुक्त करने, खुले में शौच से मुक्ति, परिणामों और उसके विषयों का मूल्यांकन कराने जैसे बिंदुओं को शामिल करते हुए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, कर निरीक्षक गुफरान खान, धर्मेंद्र पांडेय, पीएन मिश्रा, डीपीएम पीयूष कुमार सिंह, रमेश कुमार, गफ्फार खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
सफाई कर्मचारी सम्मानित
मऊ। बैठक के दौरान 4 जनवरी 2019 से प्रारंभ होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 को देखते हुए ईओ ने सभी सफाई कर्मचारियों को नगर में साफ सफाई की व्यवस्था को बेहतर करने के अपील की। जिससे इस साल सर्वेक्षण में मऊ नगर पालिका की रैकिंग ओर बेहतर हो सके। बैठक के समापन पर ईओ ने दीपावली, छठ पूजन पर नगर में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था को लेकर सभी सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी कर्मचारियों का मिठाई देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed