{"_id":"5be085eabdec22697a0f44c2","slug":"141541441002-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के साथ खेलकूद भी दिनचर्या में हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के साथ खेलकूद भी दिनचर्या में हो
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के फातिमा स्कूल में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फातिमा हॉस्पिटल के धर्म पुरोहित फादर पॉल राज, प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, रिले रेस, धीमी गति साइकिल रेस रस्सी कूद दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सुभाष हाउस प्रथम, शास्त्री हाउस द्वितीय एवं गांधी हाउस तृतीय रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र तथा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि फादर पॉल राज ने कहा कि दीप पर्व दीपावली हमारे मन में वसुधैव कुटुंबकम की भावना विकसित करता है। कहा कि दीप पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय, सुख समृद्धि का पर्व है। उन्होंने कहा की शिक्षा के साथ साथ खेल कूद का भी हमारे दिनचर्या में उचित स्थान होना चाहिए। खेल प्रतिस्पर्धाएं जीवन में संघर्षों से लड़ने तथा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं। साथ ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती हैं। खेल को खेल भावना से खेलें। प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया पषान ने कहा कि बच्चों के बहुमुखी विकास में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद भी महत्वपूर्ण हैं। इससे उनमें नेतृत्व तथा सामंजस्य स्थापित करने के गुणों का विकास होता है।