फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आग से मरी भैंस, सात बकरियां झुलसीं

आग से मरी भैंस, सात बकरियां झुलसीं

Sun, 05 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
आग से मरी भैंस, सात बकरियां झुलसीं
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के (मनकही) पुरवे में शुक्रवार की रात मच्छर भगाने के लिए किए गए धुएं से मड़ई में आग लग गई। आगलगी से विधवा की अनाज सहित सारी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। विधवा की भैंस जलकर मर गई जबकि सात बकरियां बुरी तरह से झुलस गईं।
विज्ञापन

हेवन्ती देवी पत्नी स्व. सुरेश राजभर भैंस और बकरी पालन करके अपनी चार लड़कियों की परवरिश करती है। शुक्रवार की शाम वह झोपड़ी में भैस व बकरियों को बांध कर मच्छर भगाने के लिए उसमे धुंआ कर दूसरी झोपड़ी मे सोने चली गयी। इस दौरान निकली चिंगारी से झोपड़ी में रखे भूसा में आग पकड़ लिया और धीरे-धीरे पूूरा भूसा जलने लगा। रात11बजे मुहल्लेवासियों ने झोपड़ी से आग की लपटें निकलती देंखी तो शोर मचाते हुए उस ओर दौड़े। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक उसमें बंधी भैंस जलकर मर चुकी थी। जबकि सात बकरियां बुरी तरह झुलस गयी थीं। भूसा मे रखा चार क्विंटल गेहूं भी जल कर राख हो गया। हेवंती के पति का देहांत लगभग 10 वर्ष पहले हो चुका है। पति की मौत के बाद से ही हेवन्ती अपनी चार लड़कियों वंन्दना 17 वर्ष,रंजना 15 वर्ष, साधना 13 वर्ष औरग राधा 10 वर्ष की परवरिश भैंस का दूध बेंचकर बकरियों का पाल पोस कर बेंचकर कर रही थी। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि सुबाष यादव ने हेवन्ती को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed