{"_id":"5aff19ff4f1c1b2b118b4b30","slug":"141526667775-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण की बनाई रणनीति
Updated Fri, 18 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। खुरहट बाजार स्थित महर्षि बाबा लोदी दास डिग्री कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार को सपा की बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष की धर्म प्रकाश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं और उसके निदान पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया कि आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर खुरहट बाजार से लेकर भंवरेपुर गांव के बीच कई विद्यालय के साथ बैंक और कई दुकानें मौजूद है। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर ठेकेदार द्वारा तीन से चार फीट मिट्टी निकालकर छोड़ दी गई है। दो माह के अंदर दर्जनों वाहन इस गड्ढे में गिरे और कई लोग घायल हो चुके हैं। हल्की बारिश में भी दोनों तरफ पानी भर जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। वहीं ठेकेदार गड्ढा खुदवाकर गायब हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने प्रशासन को चेताया कि प्रशासन ठेकेदार पर दबाव बनाकर अविलंब खोदे गए गड्ढे में मिट्टी आदि डलवाए। अन्यथा दुर्घटना के दशा में मुख्य राजमार्ग को बंद कर वहीं पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा । जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव, नन्हकू प्रसाद राजभर, मुस्लिम अहमद, हंसराज चौहान, जय नाथ यादव, शिव कुमार यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेश राम, संजय उपाध्याय, अरविंद गुप्ता, रामकेवल चौहान, अशोक यादव, कौशल यादव, ओम प्रकाश यादव, लालबिहारी राम, खर भान यादव, राम सोच यादव, डॉक्टर ओम प्रकाश यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
विज्ञापन