{"_id":"5aca5a114f1c1b051d8b5636","slug":"141523210769-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की टक्कर में दो चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की टक्कर में दो चालक घायल
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल मोड़ के पास नेशनल हाइवे पर शनिवार की रात सवा 12 बजे दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि केबिन में फंसे घायल चालक को निकालने के लिए पुलिस को कटर की मदद लेनी पड़ी। घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया है।
गाजीपुर जिले के बिरनो क्षेत्र के हंसरापुर गांव निवासी गुलाब यादव (35) मोरंग बालू लादकर गाजीपुर की ओर से घोसी की ओर आ रहा था। जबकि गोरखपुर जिले के बांसगांव थाने के रूप क्वाटा गांव निवासी शशि (35) पुत्र स्व. लालजी गोरखपुर से खाली ट्रक लेकर मऊ की ओर जा रहा था। रात लगभग सवा 12 बजे दोनों ट्रक पिढ़वल मोड़ के करीब पहुंचे तो दोनों में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी होते ही घोसी कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक ट्रक के चालक गुलाब यादव को आनन फानन जिला अस्पताल भेजवाया गया। लेकिन दूसरे ट्रक का चालक शशि गंभीर रूप से घायल होकर बुरी तरह पिचक गई केबिन में फंस गया था। उसे निकालने के लिए पुलिस को कटर की मदद लेनी लेनी पड़ी। रात में ही पुलिस ने कटर चलाने वाले को बुलाया। कटर की मदद से घायल चालक को केबिन से बाहर निकालने में सवा दो घंटे लग गए। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।