फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विकास ज्योति उत्सव कार्यक्रम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विकास ज्योति उत्सव कार्यक्रम

Wed, 18 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विकास ज्योति उत्सव कार्यक्रम
मऊ। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर के ब्रम्हस्थान के प्रांगण में विकास ज्योति उत्सव नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने कहा कि निकाय चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने छोटी दीपावली को विकास पर्व के रूप में मनाने का निर्णय किया है। जिस प्रकार से त्रेतायुग में आज ही के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या वापस लौटे थे,और उनके स्वागत के लिए अयोध्या वासियों ने दीपो से पूरे अयोध्या को सजा दिया था आज हम सबको को उसी तरह रामराज्य की अवधारणा को चरितार्थ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए नारे सबका साथ सबका विकास को धरातल पर उतारा जा रहा है।नगर की धरती पर ब्रह्मस्थान के पावन प्रांगण में हजारों दीपकों की श्रृंखला जलाते हुए हमें अपनी पार्टी का संदेश देना है। जिला महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्त,जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय, हरिहर प्रसाद गुप्त, अरविंद सिंह, भरत लाल राही, अरिजीत सिंह, डॉ. एचएन सिंह, रमेश राय, संजय पांडेय, संजीव जायसवाल, देवेंद्र मोहन सिंह, त्रिवेणी सर्राफ,संजय वर्मा,विजय राजभर, राजेश सिंह राज, राजीव जौहरी, संजीव उर्फ डिंपल जायसवाल, दीनदयाल कुशवाहा, विनोद गुप्त, प्रवीण कृष्ण अग्रवाल,इंद्रदेव जी,धर्मेंद्र राय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed