फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किशोर का अपहरण कर हत्या करने के मामले में आरोपी की जमानत खारिज

किशोर का अपहरण कर हत्या करने के मामले में आरोपी की जमानत खारिज

Fri, 04 Aug 2017 10:44 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
किशोर का अपहरण कर हत्या करने के मामले में आरोपी की जमानत खारिज
मऊ। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर तीन लालचंद गुप्ता ने आठ वर्षीय बालक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी बने व्यक्ति की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। एडीजे ने यह आदेश बचाव पक्ष और एडीजीसी फौजदारी के तर्को को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया। मामला कोपागंज थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 20 जून 2015 को वादी मुकदमा के आठ वर्षीय पुत्र मुहम्मद जहीर हैदर का अपहरण कर गला कस उसकी हत्या कर दी गई। बाद में उसके शव को कई टुकड़े कर घोसी स्थित सीताकुंड के पास फेंक दिया गया। वादी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज किया था। तत्कालीन एसओं कोपागंज देवेंद्र कुमार सिंह ने 27 जून 2015 को रियाज अहमद, आजाद अहमद, अब्दुल सलाम को पकड़ा। आरोपियों ने पुलिस करे जहीर हैदर का अपहरण कर रस्सी से गला कस कर हत्या करना तथा शव को कई टुकड़ो में काटकर उसे घोसी स्थित सीताकुंड के पास फेंकने की बात बताया। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर किशोर का सिर और अन्य भाग बरामद किया। मामले में आरोपी हकीमपुरा कोपागंज निवासी अब्दुल सलाम की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। अर्जी पर बचाव पक्ष और एडीजीसी फौजदारी हरिनारायन विश्वकर्मा के तर्को को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed