{"_id":"597100b34f1c1b743d8b4581","slug":"141500577971-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने निरीक्षण कर जानी गड्ढा मुक्त सड़क की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने निरीक्षण कर जानी गड्ढा मुक्त सड़क की हकीकत
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। शासन के फरमान पर 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा करने वाली पीडब्लूडी की हकीकत को जानने के लिए एसडीएम घोसी टीपी वर्मा ने सड़कों का निरीक्षण किया। एसडीएम के साथ लोनिवि के सहायक अभियंता भी मौजूद रहें। एसडीएम द्वारा गुरुवार को घोसी तहसील क्षेत्र के अमिला भटमिला रौनापार सड़क व अन्य कई सड़कों का निरीक्षण कर विभाग के द्वारा किए गए गड्ढा मुक्त सड़क के दावे को गलत बताया। क्योंकि निरीक्षण में अतरसावां-नेवादा मार्ग को छोड़ कर बाकी सड़कों की दशा पूर्व की भांति मिली।
उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा ने वृहस्पतिवार को पीडब्लूडी के सहायक अभियंता और जेई के साथ घोसी मधुबन मार्ग से मानिकपुर असना गांव को जाने वाले चार सौ मीटर मार्ग का निरीक्षण किया। यहा पाया कि मार्ग को गड्ढा मुक्त करने में केवल कोरम पूरा किया गया है। यही हाल घोसी नगर से पकड़ी बुजुर्ग को जाने वाले मार्ग की है। इसके बाद अमिला से भटमिला होते हुए रौनापार मार्ग का निरीक्षण किया। इस सड़क के निरीक्षण में पाया कि यहां पर सड़क को गड्ढा मुक्त करने में भी कोरम को पूरा किया गया है, थोड़ी बहुत पैचिंग की गई है। मात्र बोझी बाजार से अतरसांव होते रौनापार सड़क को निरीक्षण में संतोषजनक पाया। उपजिलाधिकारी द्वारा पीडब्लूडी के सहायक अभियंता से सड़कों की खस्ता हालत के विषय में पूछने पर बताया कि बरसात के चलते जो पैचिंग हुई है, वह खराब हो गई है। इस को लेकर एसडीएम ने एक रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की बात बताई।