फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विरोध

विरोध

Sat, 15 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
विरोध
रानीपुर। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवशक्ति सिह के नेतृत्व में सैकड़ों लोग रानीपुर बाजार में एकत्र होकर पाकिस्तान का विरोध किया। इस दौरान भीड़ ने विरोध के रुप में पाक का झंडा जलाया।
विज्ञापन

सोमवार दक्षिणी कश्मीर के अंनतनाग जिले में आतंकवादियों ने हमला कर अमरनाथ तीर्थयात्रियों को मौत की नींद सुला दिया। इस घटना से जिले में पनपा आक्रोश अब पाक के विरूद्घ कार्रवाई की मांग करते हुए फूट पड़ा है। इसी क्रम में शुक्रवार को रानीपुर बाजार में भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारा लगाते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया। बाद में पाकिस्तान का झंडा और पुतला फूंका। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए, शिवशक्ति सिंह ने कहा की पाकिस्तान आज आतंकवादियों की शरणस्थली बन चुका है, और आए दिन आतंकवादियों के द्वारा हमला करवाकर निर्दोष लोगों की जान ले रहा है। पाकिस्तान भारत के सब्र का इम्तेहान ना ले और अपनी हरकतों से बाज आए वरना इसके परिणाम गंभीर होंगे। सभा को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने केंद्र सरकार और गृहमंत्रालय से आतंकवाद समर्थित पाकिस्तान के विरूद्घ कठोर कदम उठाने की मांग किया। इस अवसर पर संग्राम सिंह,छेदी सिह, विशाल, झुनझुन सिंह, शिवधन चौहान, ककु सिंह, संतोष मौर्य, वीरेंद्र प्रजापति, मुन्ना, कल्लू यादव, दिना मौर्य, योगेश सिंह, मिठाई सिहं सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed