फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1415 patients got treatment, consulted

1415 मरीजों ने कराया उपचार, लिया परामर्श

Sun, 24 Jul 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
1415 patients got treatment, consulted
मऊ। जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में 121 डाक्टरों की टीम ने 1415 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान बेहतर उपचार के लिए 9 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर कर किया गया। हर रविवार की भांति नगर के हनुमान नगर, भरूहू का पुरा, छोटी महरनिया और डोमनपुरा अर्बन पीएचसी पर सुबह दस बजे से मुख्ममंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान नगर में 52 मरीजों का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में सबसे ज्यादा 58 मरीजों का और छोटी महरनिया में 35 और डोमनपुरा में 44 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं सबसे कम 14 मरीजों का उपचार गोठा पीएचसी में हुआ। इसीक्रम में मझवारा पीएचसी पर 29 मरीजों को तो सिपाहइबाहिमाबाद पीएचसी में 26 मरीजों ने उपचार कराया। इसी तरह से खुरहट में 56 , अईलख में 33 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 657 पुरूष जबकि जबकि 588 महिला मरीज और 170 बच्चों का उपचार किया गया। मेले में 24 आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। मधुबन : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में सुबह 10 बजे से दोपहर के तीन बजे तक कुल 61 मरीजों का इलाज हुआ, साथ में इन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी गई। आरोग्य मेले में डॉ शिवानंद राम, डॉ नरेंद्र गौतम, डॉ कन्हैया त्रिपाठी, श्रीराम शर्मा, रामप्रकाश यादव, अशोक, शोभा, मीरा, बिंदु, उमेश आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed