{"_id":"594c04244f1c1bbc548b45c0","slug":"141498154020-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण टिकट में मनमानी पर दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण टिकट में मनमानी पर दर्ज कराई शिकायत
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ(ब्यूरो)। मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र से तत्काल आरक्षण टिकट देने में धांधली करने के खिलाफ कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के अरविंद यादव, जयंत कुमार, रामकमल सिंह, रामाकांत सिंह आदि ने स्टेशन मास्टर के यहां शिकायत दर्ज कराई।
दर्ज शिकायत में पीड़ितों ने बताया कि आरक्षण टिकट लेने की लाइन में खड़े होने के दौरान काउंटर के डिस्प्ले पर आरक्षण टिकट उपलब्ध दिखा रहा था, लेकिन बुकिंग क्लर्क ने वेटिंग बताकर टिकट देने से मना कर दिया। प्रिंट मांगने पर प्रिंटर खराब बताकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं अपने चहेतों को बुकिंग क्लर्क ने टिकट मुहैया कराई। शिकायत कर्ता अरविंद यादव के अनुसार वो रात से तत्काल टिकट पाने के लिए बुकिंग बिंडों पर खड़े थे। इस दौरान उनका एक नंबर था। लेकिन जब टिकट बुक करने की बारी आई तो क्लर्क ने उन्हें वेटिंग टिकट होने की बात कहकर उन्हें हटा दिया। वहीं बाद में आए दलालों को टिकट दिया गया। इसके अलावा बिना लाइन के वर्दीधारी भी टिकट लिए। बताते चले बुधवार को उपमहा प्रबंधक वाराणसी मंडल रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आरक्षण केंद्र का निरीक्षण किए थे। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दिया था कि आरक्षण में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। लेकिन यहां आए दिन मनमाना पन होता है।