फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पानी के अभाव में खेतों में सूख गई सब्जी

पानी के अभाव में खेतों में सूख गई सब्जी

Wed, 14 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पानी के अभाव में खेतों में सूख गई सब्जी
कोपागंज। कांछीकला स्थित राजकीय नलकूप महीनों से ख़राब पड़ा है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। परेशान किसानों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद भी नलकूप का मरम्मत नहीं कराया जा सका है। हालत यह है कि गर्मी की बोई गई सब्जियां तथा चारे पूरी तरह सूख गए हैं। यही नहीं नलकूप तथा ओवरहेड टैंक के आसपास बड़ी बड़ी घास उग आई है।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक के काछीकाला स्थित राजकीय नलकूप से लगभग पांच सौ एकड़ उपजाऊ भूमि की सिंचाई की जाती है। राजकीय नलकूप के लगभग दो माह से खराब पड़े होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में सब्जियों की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। पर्याप्त पानी न मिलने से ज्यादातर फसल में सूखा रोग लग गया है। पशुओं के लिए बोए गए चारे भी पानी के अभाव में सूख गए हैं। धान की नर्सरी डालना तो दूर लोग खेत की तैयारी तक नहीं कर पाए हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से किसान नाराज हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्र के शिवबचन, शिवचंद राजभर, राम प्रभाव का कहना है कि नलकूप में तकनीकी खामी आने के बाद महीनों तक सुधि नहीं ली जाती है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी आश्वासन देकर मामले से पल्ला झाड़ लेते हैं। वहीं तूफानी, हरिशंकर, रामध्यान आदि का कहना है कि धान की नर्सरी का पीक आवर चल रहा है। ऐसे में नलकूप खराब पड़ा है। नलकूप को ठीक कराने के लिए आला अधिकारियों को कई बार पत्र भी सौंपा गया। बावजूद मामले को लटका दिया गया है। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा को बहाल नहीं किया गया तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। इस बाबत नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता मांगे राम का कहना है कि राजकीय नलकूप को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed