फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   14 thousand villagers will soon get housing rights letters

Mau News: 14 हजार ग्रामीणों को जल्द मिलेगा घरौनी अधिकार पत्र

Sun, 05 Jan 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
14 thousand villagers will soon get housing rights letters

विज्ञापन
मऊ। जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों के 14 हजार ग्रामीणों को जल्द ही घरौनी अधिकार पत्र मिल जाएगा। भारतीय सर्वेक्षण विभाग देहरादून और जिला प्रशासन के ड्रोन सर्वेक्षण के जरिये घरौनी तैयार करने का काम पूरा कर लिया गया है।
घरौनी अधिकार पत्र मिलने से गांवों में संपत्ति बंटवारे का विवाद समाप्त होने की उम्मीद हैं। इससे सिविल कोर्ट में दायर वादों के निस्तारण में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के दोहरीघाट, कोपागंज, घोसी, बडरॉव, फतेहपुर मंडाव, रतनपुरा, मुहम्मदाबादगोहना, रानीपुर और परदहां ब्लाॅक के 645 ग्राम पंचायतों में घरौनी प्रपत्र तैयार करने का शासन से लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से जिला प्रशासन को स्वामित्व उत्तरप्रदेश योजना के तहत 43,709 घरौनी प्रपत्र तैयार करने का लक्ष्य मिला था। गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण के बाद हर घर की वास्तविक स्थिति और क्षेत्रफल का आकलन करके घरों का नक्शा निकाला गया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने मिले लक्ष्य के सापेक्ष 1296 अधिक यानी 45,005 घरौनी प्रपत्र तैयार कर लिया है।

इनमें से अब तक 30,914 घरौनियों का वितरण कर दिया गया है। शेष बची 14 हजार 91 घरौनियों का भी वितरण जल्द कर दिया जाएगा। वहीं कुछ गांव नगरीय निकाय में आ गए हैं। घरौनी मिलने से स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को अधिकार पत्र मिल गया है। वहीं अब गांवों में राजस्व एवं संपत्ति बंटवारे संबंधी विवाद समाप्त हो जाएंगे।
ड्रोन सर्वेक्षण के बाद तैयार की गई घरौनी में ग्रामीणों को पिता, पति, पत्नी व बच्चों के नाम भी दर्ज करवाने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed