{"_id":"5ecbf5678ebc3e90a9391e5b","slug":"14-corona-patients-admitted-to-kovid-hospital-pardhan-l-1-mau-news-vns5266979185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल परदहां एल-1 में भर्ती हुए कोरोना के 14 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल परदहां एल-1 में भर्ती हुए कोरोना के 14 मरीज
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना बीमारी से संक्रमित 14 मरीजों को परदहां ब्लाक स्थित सीएचसी में बनाए गए कोविड-19 लेवल वन में रखकर उनका उपचार किया जा रहा। भर्ती कराए गए सभी मरीजों की स्थिति समान्य होने के कारण उन्हें यहां रखा गया है। सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया।
डीएम ने बताया कि जिले में एक कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुका है। सोमवार को जिले से भेजी गई जांच सैंपलों में किसी की रिपोर्ट नहीं आ सकी। अभी ढ़ाई सौ से अधिक रिपोर्ट प्रतीक्षारत हैं। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि नये हॉट स्पॉट बने रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के पलिया गांव में 45 सौ से अधिक की जनसंख्या है। जहां स्वास्थ्य विभाग की लगभग 45 टीमें जांच के लिए लगाई जाएगी।
जिले से अभी तक कुल 996 लोगों का सैंपल भेजा गया है। जिनमें से 632 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। जबकि 364 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। सोमवार को सर्वाधिक 64 लोगों की सैंपलिंग की गई है। बोले श्रम विभाग की तरफ से 7899 श्रमिकों के खाते में आपदा राहत सहायता योजना की प्रथम किस्त भेजी जा चुुुकी है। इसके अलावा जिन श्रमिकों का नवीनीकरण नहीं है, उनके पंजीकरण का नवीनीकरण किया जा रहा। बोले आपदा राहत सहायता योजना की दूसरी किस्त भी 102 मजदूरों के खाते में भेजी जा चुकी है।