{"_id":"69693b9948f5cb0f310adf8c","slug":"137-gram-panchayats-are-on-the-verge-of-becoming-tb-free-350-people-received-incentive-payments-for-identifying-patients-mau-news-c-295-1-mau1001-139346-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: टीबी मुक्ति के कगार पर 137 ग्राम पंचायतें, मरीज चिह्नित करने पर 350 लोगों को मिली प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: टीबी मुक्ति के कगार पर 137 ग्राम पंचायतें, मरीज चिह्नित करने पर 350 लोगों को मिली प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
जनपद की करीब 137 ग्राम पंचायतें टीबी से मुक्त होने कगार पर हैं। शासन की तरफ तय मानक के अनुसार अभी तक इन ग्राम पंचायत की सूची तैयार कर ली गई है। आगामी दिनों में जिला प्रशासन की तरफ से ऐेसी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान को इसका प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
गांवों में टीबी से मुक्ति के लिए मरीज को चिह्नित करने वाले 350 लोगों 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई है। शर्त यह होती है कि मरीज की पहचान करने वाले सरकारी कर्मी या वेतन भोगी नहीं होना चाहिए।
गांव को टीबी रोग से मुक्त करने के लिए आशा और आंगनबाड़ी को टीबी के लक्षण मिलने वाले संदिग्धों की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान को धरातल पर व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधि के रूप में ग्राम प्रधान को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे लोग भी टीबी के लक्षण मिलने वाले संदिग्ध के बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे रहे है। अभियान के शुभारंभ के दौरान टीबी के लक्षणों की पहचान के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।
जिले में 137 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त के लिए जल्द ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जन अभियान के तहत ऐसे मरीज की पहचान कर संबंधित स्वास्थ्य केंद्र तक मरीज को पहुंचने वाले 350 लोगों को सीधे उसके खाते में 500 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी गई है।
- डॉक्टर हंसराज सोनी, जिला क्षय रोग अधिकारी