फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   135 centers on UP board high school, intermediate exams from today

Mau News: 135 केंद्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू

Mon, 24 Feb 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
135 centers on UP board high school, intermediate exams from today
मऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जिले के 135 केंद्रों पर सोमवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराने की चल रही विभागीय तैयारी रविवार को पूरी हो गई। परीक्षा में तीन स्तरीय निगरानी की जाएगी। इसके साथ प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार सचल दस्ता, चार जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। 135 परीक्षा केंद्रों पर 80250 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


गत वर्ष 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों को 23 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही एक-एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य और जीजीआईसी के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चार सचल दस्ते बनाए गए हैं। इसके साथ ही चार जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। जिला विद्यालय कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के साथ ही बोर्ड और राज्य मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन निगरानी रखी जाएगी। 2025 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में बालक 20282, बालिका 18989 सहित 39271 परीक्षार्थी, इंटरमीडिएट में बालक 20902 बालिकाएं 20077 सहित 80250 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वर्ष 2024 की परीक्षा में हाईस्कूल में बालक 22650, बालिका 20373, इंटरमीडिएट में बालक 22613, बालिका 18605 सहित 84241 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में 40 परीक्षार्थियों की संख्या पर दो-दो कक्ष निरीक्षकों सहित 4106 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इनसेट
केंद्रों के 100 मीटर के परिधि में परीक्षा के दौरान लागू होगी धारा 144
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए बोर्ड परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के परिधि में परीक्षा के दौरान धारा 144 लागू की गई है। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल, स्मार्ट फोन सहित इलेक्ट्रानिक डिवाइस वर्जित किया गया है। मोबाइल, स्मार्टफोन परीक्षा केंद्र के बाहर जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

परीक्षा केंद्रों की 24 घंटे होगी ऑनलाइन निगरानी
सोमवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर परीक्षा के लिए बोर्ड ने जनपद को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बने कंट्रोल रूम सहित राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की 24 घंटे सीसी कैमरे से ऑनलाइन निगरानी होगी। डबल लॉक खोलने और कॉपी-पेपर की सुरक्षा के लिए लगाए गए कर्मचारियों-शिक्षकों की पूरी जानकारी एक रजिस्टर पर लिखी जाएगी।
इनसेट

एसटीएफ और एलआईयू की रहेगी नजर
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बोर्ड ने जिले को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। परीक्षा केंद्रों के बाहर एसटीएफ और एलआईयू की टीमें नजर रखेंगी। रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके साथ ही जिलास्तरीय और राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी के दौरान कहीं संदिग्ध स्थिति मिलने पर बोर्ड एसटीएफ को इनपुट उपलब्ध कराएगा।
इनसेट

परीक्षा सूचना के लिए मोबाइल नंबर जारी:
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की निगरानी के दौरान सूचना के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की तरफ से मोबाइल नंबर 7525865474 जारी किया गया है। इस नंबर पर सचल दस्ता, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक सूचना दर्ज कराएंगे।





कोट

---

बोर्ड परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। किसी परीक्षा केंद्र से गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



वीपी सिंह

डीआईओएस
मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed