{"_id":"db849a4857f2637c6977e474ab5ea702","slug":"1349-candidates-left-the-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1349 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1349 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर टीईटी परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। दो पालियों में पंजीकृत 14848 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 13499 अभ्यर्थी शामिल हुए।
परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही तीन सचल दस्तों का गठन किया गया था। कई परीक्षा केंद्रों पर विकलांग अभ्यर्थियों के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था न होने से परेशानी हुई।
टीईटी परीक्षा की प्रथम पाली में नगर के डीसीएसके पीजी कालेज, सोनीधापा इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय, शहीद इंटर कालेज, जनता पीजी कालेज, नेहरु इंटर कालेज, नेशनल इंटर कालेज, टाउन इंटर कालेज, बापू इंटर कालेज सहित 14 परीक्षा केंद्रों पर 10837 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 10041 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
जबकि दूसरी पाली में दूसरी पाली में संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय, डीसीएसके पीजी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, सोनीधापा इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज सहित पांच परीक्षा केंद्रों पर 4011 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3458 अभ्यर्थी शामिल हुए।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 15 पर्यवेक्षक तैनात थे। इसके अलावा संबधित तहसीलों के उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट नजर रख रहे थे। इसके अलावा डीआईओएस, जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में दस्ता केंद्रों का चक्रमण करता रहा। कई परीक्षा केंद्रों पर विकलांगों के बैठने की व्यवस्था न होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।