फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1343 youths got appointment letter in employment fair

Mau News: रोजगार मेला में 1343 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

Tue, 21 Feb 2023 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
1343 youths got appointment letter in employment fair
बीआरसी घोसी में लगे रोजगार मेले में चयनित युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते जिला पंचायत अध्यक्ष ? - फोटो : MAU
मऊ। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास के संयुक्त तत्वावधान में घोसी कस्बा बीआरसी परिसर में आयोजित वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार पाने के लिए सुबह से ही युवाओं की भीड़ उमड़ रही थी।
विज्ञापन

सहभागिता करने वाले 2965 अभ्यर्थियों में से 1343 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कैरियर ब्रीज स्किल सलूशन, पीपल ट्री ऑनलाइन, बुस्की स्टालियन कंरोलटेंसी सर्विरोज प्राइवेट लिमिटेड, प्रेरणा इनोवेटिव सलूशन प्राइवेट लिमिटेड, जयभारत मारूति लिमिटेड (आटो मोबाइल), ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल, जीकेबी हाईटेक लेंस, गोदरेज, लावा सहित 18 कंपनियों द्वारा रोजगार मेले में 3933 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर 2965 अभ्यर्थियों में से 1343 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए रोजगार मेला का आयोजन कराया है। एक ही छत के नीचे विभिन्न कंपनियां अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर दे रही हैं। अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा इस तरह के आयोजन जिले में प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। रोजगार मेले के सफल क्रियान्वयन में प्रधानाचार्य एसके जैन, एमआर प्रजापति जिला सेवायोजन अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed