{"_id":"5a9d89714f1c1b462c8bb63d","slug":"133-candidates-left-cbse-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"133 परीक्षार्थियों ने छोड़ी सीबीएसई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
133 परीक्षार्थियों ने छोड़ी सीबीएसई परीक्षा
mau news
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा
मऊ। सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत 10 वीं तथा 12वीं के छात्र छात्राओं की वार्षिक परीक्षा जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। परीक्षा केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। परीक्षा में कुल 2105 के सापेक्ष 1972 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
सीबीएसई से संबद्ध कालेजों में अध्ययनरत 10वीं तथा 12वीं के छात्र छात्राओं की परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय, लिटिल फ्लावर स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल तथा सेक्रेड हर्ट स्कूल सहित चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहले दिन 12वीं अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र तथा 10वीं का कंप्यूटर साइंस रहा। परीक्षा में 2105 के सापेक्ष 1972 परीक्षार्थी शामिल हुए। गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। तलाशी के बाद सेटिंग प्लान देखने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया। नकलचियों पर नजर रखने के लिए तीन सदस्यीय दल बनाया गया था। पेपर अच्छा होने के चलते परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्र चहकते देखे गए।