फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   132 KV substation to be built in Padarathpur, 200 villages of two districts will get relief

Mau News: पदारथपुर में बनेगा 132 केवी सब स्टेशन, दो जिलों के 200 गांवों को मिलेगी राहत

Fri, 15 May 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
132 KV substation to be built in Padarathpur, 200 villages of two districts will get relief
जिले में 132 केवी का नया पावर हाउस (सब स्टेशन) मधुबन तहसील क्षेत्र के पदारथपुर में ऊर्जा विभाग की ओर से बनाया जाएगा। यह जिले का 10वां 132 केवी सब स्टेशन होगा।
विज्ञापन

इससे मधुबन तहसील के साथ बलिया जिले की बेल्थरा रोड तहसील के करीब 200 गांवों में बिजली ओवरलोड की समस्या कम होगी। इस परियोजना का शिलान्यास 17 मई को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा करेंगे।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र में लाइन ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या से लोग लंबे समय से परेशान हैं। फॉल्ट आने पर बिजलीकर्मियों को खराबी ढूंढने में काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते गर्मी और बारिश के मौसम में दिन और रात गुजारना मुश्किल हो जाता है। लाइन में तकनीकी खराबी के अलावा दूरदराज के इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है।
लंबे समय से बिजली समस्या के समाधान की मांग उठ रही थी। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पदारथपुर में 132 केवी सब स्टेशन स्थापित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
परियोजना पूरी होने के बाद मधुबन तहसील और बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही लो वोल्टेज और फॉल्ट की समस्या से भी राहत मिलेगी।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन नरेश कुमार ने बताया कि मधुबन तहसील क्षेत्र के पदारथपुर में 132 केवी सब स्टेशन बनाया जाएगा। इसका शिलान्यास 17 मई को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed