फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शांति समिति की आयोजित हुई बैठक

शांति समिति की आयोजित हुई बैठक

Thu, 28 Feb 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
शांति समिति की आयोजित हुई बैठक
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक एसडीएम अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्र से आए संभ्रांत लोगों से त्योहार को सकुशल मनाने के लिए अपील की गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने बैठक में उपस्थित लोगों से त्यौहार में आने वाली समस्याओं के बाबत लोगों से बारी-बारी से जानकारी लेने के साथ सुझाव भी मांगा। इस दौरान लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर जुलूस संगत जी वलीदपुर मंदिर से निकल कर पूरे नगर में भ्रमण करते हुए खिरिया मोड़ से शिव मंदिर शिवनगर तक जाता है। जहां शिव बारात के रूप में पहुंचकर वहां मेला लगता है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल होते है। एसडीएम ने लोगों से शिवरात्रि पर्व को आपसी सौहार्द भाव से मिलजुलकर मनाने की अपील की। साथ ही इस दौरान किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखने की बात कही। वहीं पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ने कहा कि त्योहार में कोई भी असामाजिकतत्व खलल डालने की कोशिश करता है तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय ,एओ नितेश कुमार गौरव, रामसुख, उमाशंकर सिंह, अबूजर मदनी, चेयरमैन शकील अहमद उर्फ शब्बू , पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा, प्रेमचंद गुप्ता, विष्णु कांत श्रीवास्तव, राजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed