{"_id":"5c6d9982bdec2205dc40293b","slug":"131550686594-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी के नहीं आने से लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी के नहीं आने से लौटे फरियादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर बुधवार को संपूर्ण समाधान दिवसों के आयोजन किये गये। मधुबन तहसील पर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर और उपजिलाधिकारी निंरकार सिंह की देखरेख में फरियदियों की सस्याएं सुलझाई गईं। कुल 44 शिकायती प्रार्थनापत्र आए लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका।
सदर तहसील के सभागार में उपजिलाधिकारी आईएएस डा. अंकुर लाठर की अघ्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 46 शिकायती प्रार्थनापत्र आए। इनमें से एसडीएम ने दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया। शेष संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के पास समय के अनुसार निस्तारित करने के निर्देश के साथ भेज दिया गया। उधर मधुबन तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। दिवस पर जिलाधिकारी के आगमन की सूचना पर फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर जुटने लगे लेकिन जब उन्हं पता चला नवागत डीएम किसी कारण नहीं आ सकेंगे तो वह मायूस हो गए। अधिकांश शिकायतकर्ता तहसील परिसर से विना शिकायत किये ही चले गये। वही समाज कल्याण, विद्युत, विकास, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस आदि विभागो से कुल 44 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। उपजिलाधिकारी ने पूर्व के लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये गए। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी सतीश सिंह, क्षेत्राधिकारी श्वेता आशुतोष ओझा, बीडीओ सुबेदिता सिंह, एसडीआई पंकज सिंह, आपूर्ति निरीक्षक जयनारायन यादव, अधिशाशी अभियन्ता डी डी. शर्मा, तहसीलदार सुबाष यादव, सीडीपीओ रंजित कुमार आदि रहे।