फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अवार्डों से सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं

अवार्डों से सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं

Thu, 31 Jan 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
अवार्डों से सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं
मऊ। अली नगर स्थित सनबीम स्कूल में बुधवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 11वीं के छात्र-छात्राओं ने 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। इस दौरान कई मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कई छात्रों छात्राओं को विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या पूनम तिवारी द्वारा प्रार्थना से हुआ। 12वीं के कक्षाध्यापक ने पूरे वर्ष बच्चों के द्वारा किए गए कार्यो का विस्तृत वर्णन किया। कार्यक्रम में पियूष और जयनारायन ने वाद्य गीत प्रस्तुत किया।12वीं के आदित्य राय को अर्थशास्त्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अमर्त्यसेन अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं प्रज्ञा पांडेय को लेखन में अच्छे प्रर्दशन पर अरूंधती रॉय अवार्ड, बायोलॉजी में बेहतरीन प्रर्दशन करने पर नजर तौकिर को स्वामीनाथन अवार्ड, आस्था एवं वंदना को संगीत में अच्छे प्रर्दशन के लिए लता मंगेशकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं श्रीयम पांडेय को सनबीम आइडल अवार्ड एवं अभिषेक राय को सनबीम गुडविल अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष मिस्टर फेयरवेल का अवार्ड बारहवीं के छात्र नजर तौकिर एवं समकक्ष छात्रा स्वास्तिका राय को मिस फेयरवेल अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन

स्कूल के डायरेक्टर श्रीकृष्णा अग्रवाल ने प्रेरणात्मक कहानी एवं कीर्तिअग्रवाल नें कविता मे माध्यम से छात्रों को प्रेरित किया। डायरेक्टर राकेश गर्ग ने कहा कि जिंदगी में कभी हार नहीं मानना क्योंकि हार के बाद जो जीत मिलती है, उसकी खुशी का महत्व ही अलग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed