फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भाजपा की नीतियों को कोसा

भाजपा की नीतियों को कोसा

Sun, 13 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की नीतियों को कोसा
हलधरपुर। सपा के समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत रविवार को चकरा गांव में सपाजनों ने चौपाल लगाई। वक्ताओं ने इस दौरान भाजपा की नीतियों को कोसा।
विज्ञापन

पार्टी नेता अल्ताफ अंसारी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार ने जनता के साथ छल के अलावा कुछ नहीं किया। किसानों के कर्जमाफी के नाम पर धोखा, परिवार के खाते में 15 लाख रूपए भेजने तथा प्रतिबर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का केंद्र सरकार का वादा हवाई साबित हुआ। उन्होंने कहा कि स्वामी नाथन आयोग की संस्तुति के बाद भी किसानों की फसल का लाभकारी मूल्य नहीं दिया गया। कहा कि सपा सरकार द्वारा पूर्ण की गई परियोजनाओं का लोकार्पण भाजपा सरकार द्वारा किये गये।
विज्ञापन

सदर विधान सभा अध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में रिकॉर्ड 23 माह की अवधि में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के आगरा से लखनऊ तक 302 किमी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य कर विकास का कीर्तिमान स्थापित किया। लखनऊ में मेट्रो रेल सेवा चालू कराना, एशिया में सबसे बड़े 375 एकड में जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण, 55लाख गरीब मजदूर महिलाओं को प्रतिमाह पांच सौ रुपए समाजवादी पेंशन,16 लाख बच्चों को लैपटॉप दिया तथा समाजवादी सरकार ने वजट का75 प्रतिशत हिस्सा गांवों एवं किसानों को खेती के विकास कार्यों में खर्च किया। इस अवसर पर दूधनाथ यादव, मनोज, आलोक सिंह, योगेश तिवारी, राजेश यादव और मनोज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed