फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रैलीनिकालकर छात्रों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

रैलीनिकालकर छात्रों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Mon, 07 Jan 2019 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
रैलीनिकालकर छात्रों ने ग्रामीणों को किया जागरूक
मझवारा। घोसी तहसील क्षेत्र के मझवारा क्षेत्र के ग्रामसभा पवनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को स्वच्छता रैली निकाली गई। स्वच्छता जागरुकता रैली को ग्रामप्रधान सुशील कुमार तथा प्रधानाध्यापक रामकेवल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली स्कूल प्रागंण से शुरू होकर पवनी गांव होते हुए खैरामुहम्मदपुर, बरौली बलिया बार्डर, दरियाबाद सहित गांवों से होते हुए वापस विद्यालय प्रागंण पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

रैली में स्कूली छात्रों ने ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए खुले में शौच न करने की अपील की। साथ ही लोगों को शौचालय का इस्तेमाल करने के साथ दूसरे लोगों को भी खुले में शौच करने से रोकने की बात कही। इस मौके पर रैनभान पांडेय, मनोज मिश्रा, मंजूलता, सुनील कुमार, सुनीता यादव, अवधेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed