फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीसीएसके छात्र संघ चुनाव में सुधांशु अध्यक्ष, नीलेश महामंत्री निर्वाचित

डीसीएसके छात्र संघ चुनाव में सुधांशु अध्यक्ष, नीलेश महामंत्री निर्वाचित

Sat, 03 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
डीसीएसके छात्र संघ चुनाव में सुधांशु अध्यक्ष, नीलेश महामंत्री निर्वाचित
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। सुरक्षा के बीच संपन्न हुए मतदान में वोट प्रतिशत काफी कम रहा। इसके लिए लोगों ने ड्रेस कोड को जिम्मेदार माना। मतदान में 4116 के सापेक्ष 1441 छात्र छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर सुधांशु सिंह, उपाध्यक्ष पद पर आर्यन राज वर्मा, महामंत्री पद पर नीलेश सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। विजेता प्रत्याशियों को प्राचार्य डॉ. एके मिश्र तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बाबू लाल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के दिन रोडवेज से कॉलेज के आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। डीसीएसके पीजी कॉलेज के तरफ जाने वाले रास्ते बंद रखा गया था। चुुनाव में छह पदों के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के चलते सुबह से गहमागहमी रही। ड्रेस कोड लागू होने के चलते निर्धारित समय अपराह्न एक बजे तक 4116 के सापेक्ष 1441 छात्र-छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रत्याशी मतदाताओं के आगे हाथ जोड़ते देखे गए। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जिम्नेजियम हाल मेें हुई। अध्यक्ष पद पर बीए भाग तीन के सुधांशु सिंह 695 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। दूसरे स्थान पर बीए भाग एक के आरिज खान को 637 मत मिला। उपाध्यक्ष पद पर बीए द्वितीय वर्ष के आर्यन राज वर्मा 725 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। दूसरे स्थान पर बीए तृतीय वर्ष के अभय कुमार यादव को 626 मत मिला। महामंत्री पद पर बीए भाग तीन के नीलेश सिंह 771 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। बीए भाग दो के शुभम विश्वकर्मा 290 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। पुस्कालय मंत्री पद पर बीए भाग तीन के मोहम्मद कासिफ 405 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। बीए भाग दो के सोनू राजभर 320 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर बीए भाग तीन के मोहम्मद शाहिद 199 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। बीए भाग एक के शुभम यादव 193 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर बीएससी तीन के मुकेश प्रजापति 125 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। बीएससी द्वितीय वर्ष के एहतेशाम फैसल 110 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. एके मिश्र तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बाबू लाल ने विजेता तथा उपविजेता प्रत्याशियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाकर कड़ी सुरक्षा के बीच घर भेजवाया।
विज्ञापन


ड्रेस कोड लागू होने से 35 प्रतिशत हुआ मतदान
अमर उजाला की खबर का असर
मऊ। डीसीएसके छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन ड्रेस कोड के मामले में अमर उजाला ने 26 अक्तूबर के अंक में बेअसर रहा कॉलेज प्राचार्य का फरमान शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मतदान के दिन शनिवार को ड्रेस कोड को सख्ती से लागू किया। बगैर ड्रेस आने वाले छात्र छात्राओं को अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते 35 प्रतिशत ही मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed