{"_id":"5bc0e767bdec2269b7315b25","slug":"131539368807-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेआम हो रहा अवैध दवाओं का व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेआम हो रहा अवैध दवाओं का व्यापार
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसी। खाद्य औषधी विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से तहसील के चट्टी -चौरारों से मुख्य बाजारों तक अवैध रूप से दवा का व्यापार इन दिनों किया जा रहा है। तहसील में किसी भी दुकानदार के पास दवा गोदाम का लाइसेंस न होने के बाद दवा गोदामों बनाया गया है। गत दिन विभागीय टीम द्वारा तिलई गांव में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से एक दवा गोदाम से मिली लाखों की दवाइंयों का स्टॉक इस गोरखधंधे की पुष्टी कर रही है।
तहसील के वर्तमान में बलुआपोखरा, रघौली, पिडवल मोड़, मझवारा रोड, सुल्तानपुर, नादवासराय सहित कई जगहों पर बिना लाइसेंस की दवा का व्यापार किया जा रहा है। इस संबंध में शिकायतों के बाद भी स्थानीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं होती है। गौरतलब है कि इस गोरखधंधे के खिलाफ एक शिकायत के बाद लखनऊ मुख्यालय से निर्देश के बाद गुरुवार को आजमगढ़ और मऊ के खाद्य निरीक्षकों ने गुरुवार को तहसील के गोदाम पर छापेमारी कर सात लाख रूपये से ज्यादा कीमत की दवा एक गोदाम से बरामद किया था। औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक का कहना है कि विभाग द्वारा जल्द ही जिले में अवैध दुकानदारों पर छामामार अभियान चलाया जाएगा।