फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आर्यो का परम धर्म हैं वेद सुनना

आर्यो का परम धर्म हैं वेद सुनना

Thu, 30 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
आर्यो का परम धर्म हैं वेद सुनना
मऊ। आर्यसमाज की ओर से आयोजित वेद प्रचार सप्ताह का गुरुवार को पांचवा दिन रहा। यज्ञ के पांचवे दिन विजय शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी कंचन शर्मा यजमान के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

हवन उपरांत यज्ञब्रह्मा आचार्य विश्वव्रत शास्त्री ने कहा कि भारत वर्ष में सैंतीस हजार धर्मगुरु रजिस्टर्ड हैं, लेकिन वेद प्रचार केवल आर्य समाज ही करता आ रहा है। जबकि महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती कृत वेदभाष्य विदेशों तक में पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वेद ज्ञान नित्य है और समस्त धर्मों का मूल वेद है। वेद सब सत्य विधाओं की पुस्तक है। इसलिए वेदों का पढ़ना, पढ़ाना, सुनना, सुनाना सभी आर्यों का परम धर्म है। वेद ज्ञान सार्वभौमिक, सर्वकालिक एवं सार्वदेशिक है। वैदिक संस्कृति सुगम एवं वैदिक भाषा वैज्ञानिक भाषा है। इस मौके पर दिनेशनंदन राय, प्रह्लाद वर्मा, श्रीप्रकाश राय, सर्वेश राय, पं.हरिशंकर मिश्र, सत्यप्रकाश आर्य, सुरेंद्र आर्य, दयानंद विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार आर्य और प्रधानाचार्य मुरलीधर सहित स्कूली छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed