फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मेगा कैंप में वसूला 6.45लाख रुपया

मेगा कैंप में वसूला 6.45लाख रुपया

Sat, 25 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मेगा कैंप में वसूला  6.45लाख रुपया
सूरजपुर। क्षेत्र के दरगाह चौराहे पर विद्युत उप खंड अधिकारी दोहरीघाट की तरफ से विद्युत बिल सुधार, मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 12 उपभोक्ताओं की विद्युत बिल का सुधार किया गया। साथ ही बकाएदारों से राजस्व के रूप में छह लाख 45 हजार विद्युत उपभोक्ताओं से जमा कराया गया। वहीं विद्युत उप खंड अधिकारी दोहरीघाट विवेक पांडेय ने विद्युत बिल बकाएदारो को निर्देश दिया कि 31 अगस्त तक विद्युत बिलों का संशोधन कराकर बकाया बिलों का भुगतान अवश्य कर दें अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद एसडीओ विद्युत दोहरीघाट विवेक पांडेय के नेतृत्व में अवर अभियन्ता रोहित मौर्या सहित विद्युत् विभाग की संयुक्त टीम ने दरगाह बाजार में घर-घर जाकर चेकिंग किया। जिसमें चार उपभोक्ताओं का विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया। वहीं चार विद्युत उपभोक्ताओं का कनेक्शन सामान्य से कामर्शियल किया गया। साथ ही तीन विद्युत उपभोक्ताओं का आठ किलोवाट विद्युत लोड बढ़ाया गया। इस अवसर पर संजय, दयानंद प्रजापति, सेराज अहमद, रमेश सिंह, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed