{"_id":"5b6881f44f1c1b6a1c8b4970","slug":"131533575668-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी ने स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। स्वतंत्रता दिवस और सावन माह में कांवरियों की सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों और यात्रियों के सामानों का निरीक्षण किया।
सावन माह के दूसरे सोमवार और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर सिपाहियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन पर पहुंचने वाले सभी यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई। इस दौरान जीआरपी ने दादर एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, बापूधाम एक्सप्रेस, भटनी पैसेंजर सहित एक दर्जन ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
बताते चलें कि सावन माह में ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए चौकसी बरती जा रही है। जीआरपी एसओ ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में पूरी तरह सक्षम है। इसके बावजूद रेलवे स्टेशन पर निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उधर जीआरपी द्वारा चेकिंग से स्टेशन पर बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।