{"_id":"5b6881ed4f1c1b764d8b6d82","slug":"131533575661-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के उत्पीड़न पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के उत्पीड़न पर जताया आक्रोश
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को संगठन के रौजा स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें खाद्य निरीक्षक द्वारा व्यापारियों का शोषण तथा उत्पीड़न करने पर आक्रोश प्रकट किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापारमंडल मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्त ने कहा कि सैंपलिंग विभाग के तानाशाही रवैया से व्यापारी समाज में बहुत गुस्सा है। खाद्य निरीक्षक द्वारा व्यापारियों का शोषण तथा उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गत दिनों प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि व्यापारियों को सरकार किसी भी कीमत पर सैंपलिंग के माध्यम से उत्पीड़न नहीं होने देगी। शासनादेश के अनुसार बिना जिलाधिकारी के निर्देश के किसी भी खाद्य अधिकारी को सैंपलिंग करने का अधिकार नहीं है। इसके अतिरिक्त पैक सामानों का भी सैंपलिंग नहीं कर सकते हैं। खाद्य निरीक्षक यदि व्यापारियों को परेशान करते हैं तो व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे। महातम यादव ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान सुरक्षा तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के संकल्प को हम पूरा करने के लिए तत्पर हैं। इस अवसर पर हाजी जावेद तरफदार, कन्हैया लाल जायसवाल, हाजी इफ्तेखार, अलंकार, गामा यादव, अशोक सिंह, आनंद गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, दिलीप आदि शामिल रहे।