{"_id":"5b05acc54f1c1be5408b74f3","slug":"131527098565-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़ के पेड़ से गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़ के पेड़ से गिरने से युवक की मौत
Updated Wed, 23 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा काछीकला में मंगलवार की देर शाम राजभर बस्ती में ताड़ी उतारने के लिए चढ़ा युवक असंतुलित होकर ताड़ के पेड़ से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोपागंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत काछीकला निवासी धनेश राजभर पुत्र स्व. महंगू राजभर विगत कई वर्षों से ताड़ी उतारकर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। मंगलवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे गांव में ही स्थित एक ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने के लिए चढ़ते समय असंतुलित होकर पेड़ से नीचे गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन व ग्रामीण पहुंचे तो सही लेकिन उसकी मौके पर मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी रीना पति की मौत की खबर सुनते ही बेहोश होने लग रही। वहीं, बेटे सूरज चांद व विशाल का रो-रोकर बुरा हाल था। धनेश की मौत की सूचना पर लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।