{"_id":"5aff1ad74f1c1b165e8b58ba","slug":"131526667991-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता से दूर होगी अस्वच्छता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता से दूर होगी अस्वच्छता
Updated Fri, 18 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी (मऊ)। स्वच्छ भारत मिशन योजना को लेकर शुक्रवार को प्रधानसंघ ब्लाक घोसी की बैठक ब्लाक सभागार में आयोजित हुई। मौजूद लोगों को स्वच्छता के प्रतिजागरूक करने के साथ खुले में शौच जाने के बजाए शौचालय का प्रयोग करने की नसीहत दी गई। बैठक में प्रधानसंघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने उपस्थित लोगों से कहा कि सभी सदस्य स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करे। सदस्य ग्रामीणों को समझाए कि मनुष्य द्वारा त्यागे गए मल में 90 प्रतिशत पानी होता है। इस के चलते शौचालय के गड्ढे को भरने में 10से 15वर्ष लगता है। एक परिवार आसानी से कई वर्षों तक उसका उपयोग कर स्वच्छता पूर्वक रह सकता है। ग्रामीणों को खुले में शौच के बजाए शौचालय का प्रयोग करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए। वहीं, जिला पंचायत राज अधिकारी शेष देव पांडेय ने कहा कि सभी को जागरूक कर अपने गांव को शौचमुक्त बनाने के साथ सरकार द्वारा घोषित पुरस्कार राशि से गांव का विकास करे। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के प्रेरक अजय शर्मा ने कहा कि शौचालय की वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीक की जानकारी देते हुय कहा कि स्वच्छता अभियान में ग्रामप्रधान के साथ ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। बैठक में कालिका चौहान,राजाराम यादव,कन्हैया चौहान,विनोद राजभर,श्याम अवतार राही, जयश्री प्रजापति,रामबिलास चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन