{"_id":"5a85d5a64f1c1ba4268ba93b","slug":"131518720422-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सदस्यीय टीम ने किया 107 परीक्षा केंद्रों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सदस्यीय टीम ने किया 107 परीक्षा केंद्रों का सत्यापन
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक तथा स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के क्रम में विश्वविद्यालय से नामित दो सदस्यीय टीम ने परीक्षा केंद्रों का स्थलीय जांच किया। जांच में 30 परीक्षा केंद्रों पर तमाम कमियां पाई गई। आश्चर्यजनक स्थिति यह रही कि परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों ने मानक के अनुरुप सभी व्यवस्था कर लेने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित पत्र भजा था
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक तथा स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षाएं 12 मार्च से प्रस्तावित है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 120 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से 14 फरवरी तक परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सहित व्यवस्था पूरी करने का फरमान जारी किया गया था। केंद्र व्यवस्थापकों ने सभी व्यवस्था पूरी होने का लिखित पत्र भी विश्वविद्यालय को भेज दिया। विश्वविद्यालय से डीसीएसके पीजी कालेज के शिक्षक डॉ. मोहम्मद ज्याउल्लाह तथा डॉ. बाबूलाल को सत्यापन के लिए नामित किया गया है। दो सदस्यीय टीम ने 107 परीक्षा केंद्रों का स्थलीय सत्यापन किया। निरीक्षण में 30 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगा नहीं मिला। तमाम कमियां पाई गई। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दिया है।